{"_id":"5cae37cabdec2213f6784a5f","slug":"11554921418-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद: 20 क्रय केंद्रो पर किसानों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद: 20 क्रय केंद्रो पर किसानों का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में गेहूं खरीद अब तक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। करीब 10 दिन गुजरने के बाद 20 क्रय केंद्रों पर खरीद की बोहनी नहीं हो सकी। बुधवार को गोपीगंज क्रय केंद्र पर महिला किसान ने 48 क्विंटल गेहूं बेचकर श्रीगणेश किया। इस दौरान जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा।
एक अप्रैल से गेेहूं खरीद का सीजन शुरू हो गया है। शासन की ओर से 30 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए जिले में विपणन, पीसीएफ, खाद्य समेत विभिन्न एजेंसियो के कुल 22 क्रय केंद्र खोले गए है। सीजन शुरू होने के 10 दिन बाद तक 22 के सापेक्ष 20 क्रय केंद्रो पर खरीद की बोहनी नहीं हो सकी है। कुछ केंद्रों पर व्यवस्था सही न होने से किसान नहीं पहुंच रहे है तो कुछ इलाकों में गेहूं की मड़ाई अब तक नहीं हो सकी है। बुधवार को जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने गोपीगंज क्रय केंद्र का जायजा लिया। यहां पर शिवकुमारी देवी से 48 क्विंटल गेहूं खरीद के साथ ही अभियान का आगाज किया गया। उन्होंने कहा कि जिले के दो केंद्रो पर अब तक 280 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। कहा कि मड़ाई होने पर खरीद में तेजी आएगी। इस मौके पर केंद्र प्रभारी संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।