फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सर्वर डाउन होने से फंसी फीडिंग, लोग बेहाल.

सर्वर डाउन होने से फंसी फीडिंग, लोग बेहाल.

Fri, 15 Feb 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सर्वर डाउन होने से फंसी फीडिंग, लोग बेहाल.

विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की फीडिंग का काम तेज हो गया है, लेकिन सर्वर की गति धीमी होने से बाधा आ रही है। पहले चरण के लिए 20 फरवरी तक फीडिंग होगी। एक लाख किसानों के सापेक्ष अब तक 18 हजार की फीडिंग हो सकी है, हालांकि प्रशासन युद्ध स्तर पर इसे पूरा कराने में लगा हुआ है। डीएम, एडीएम, एसडीएम, तीनों तहसीलों के तहसीलदार संग 14 नोडल अधिकारी समय से इस काम को पूरा करने में जुटे ळैं।
किसानों के हित के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के लिए शासन से छह फरवरी को आदेश जारी किया। उसके बाद जिला प्रशासन योजना को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर जुट गया। एनआईसी, कृषि कार्यालय, विकास भवन और तीनों तहसीलों में 50 से अधिक कंप्यूटर लगाकर 250 कर्मचारियों के सहयोग से फीडिंग कार्य किया जा रहा है, हालांकि इसमें नेटवर्क की दिक्कतें आने से काम प्रभावित हो रहा है। दिन में सर्वर इतना स्लो हो रहा है कि 12 घंटे में आठ से 10 किसानों की ही फीडिंग हो पा रही है। रात में सर्वर ठीक ठाक होने से काम में तेजी आ रही है। बृहस्पतिवार को पांच बजे तक करीब 18 हजार किसानों की फीडिंग पूरी हो चुकी थी। अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि जिले में एक लाख किसानों को पहले चरण में लाभ पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। 20 फरवरी तक लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम और सीडीओ ने किया निरीक्षण
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की फीडिंग कार्य का अवलोकन किया। घरांव स्थित कृषि भवन और ज्ञानपुर तहसील पर अचानक पहुंचे डीएम ने फीडिंग कार्य को देखा। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह और एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह से वार्ता की। फीडिंग कार्य में सर्वर की दिक्कत आने की बात सामने आई। डीएम ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि युद्ध स्तर पर फीडिंग करें जिससे सरकार की मंशा के अनुसार गरीब किसानों को योजना का लाभ मिल सके।मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन में 15,500 खतौनी हुई जारी
ज्ञानपुर। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए प्रशासन के साथ ही किसान भी सक्रिय हो गए हैं। जिले की तीनों तहसीलों से सात दिन में 15, 500 से अधिक खतौनी जारी हो गई है। अब भी तहसीलों में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। ज्ञानपुर तहसील में प्रतिदिन एक हजार से 1200 खतौनी जारी हो रही है। तहसीलदार ज्ञानपुर सुनील कुमार की मानें तो साढ़े छह हजार खतौनी जारी की गई। औराई तहसील से सात दिनों में चार हजार 672 जबकि भदोही तहसीलदार के मुताबिक चार हजार 270 खतौनी जारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed