{"_id":"5c5dce0fbdec227378302b5e","slug":"11549651471-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कुरीतियों से लड़ने का सिखाया गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कुरीतियों से लड़ने का सिखाया गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सामाजिक कुरीतियों, सेवाभाव, व्यक्तित्व जैसे प्रशिक्षण से रोवर्स-रेंजर्स समाज को नई दिशा देकर बदलाव ला सकते हैं। यह बात शुक्रवार को केएनपीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स समागम समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय डीएलडब्ल्यू-वाराणसी की प्राचार्य डॉ. सुधा पांडेय ने कहीं। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों ने मार्च पास्ट, नाटक, भाषण जैसे प्रति योगि ताओं की प्रस्तुति देकर पुरस्कार के हकदार बने।
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य पीएन डोंगरे ने कहा कि स्काउट गाइड एक शैक्षिक आंदोलन है, जो समाज को सुखमय जीवन जीने की सीख देते हैं। आयोजन सचिव, रोवर्स प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. रश्मि सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार के बाद कैंपिंग, पायनियरिंग, रोल प्ले, इको रेस्टोरेशन, झांकी आदि का प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशि क्षण आयुक्त शीतला प्रसाद पांडेय, संगठन आयुक्त शेषधर दुबे, राधा त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, विजय त्यागी, रामेश्वर सिंह ने नशाखोरी, पर्यावरण, सांप्रदायिकता, अंधविश्वास, भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने में रोवर्स-रेंजर्स को सक्षम बतलाया। प्रशिक्षण में केएनपीजी कॉलेज ज्ञानपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय भदोही, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महाविद्यालय औराई, घनश्याम दुबे महाविद्यालय सुरियावां की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें केएनपीजी कॉलेज को प्रथम, भदोही को द्वितीय और औराई एवं सुरियावां के महाविद्यालयों को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर डॉ. रमेशचंद्र यादव, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. शुभा श्रीवास्तव, डॉ. किशोरीलाल पांडेय, डॉ. मंजू देवी, डॉ. अरुण कुमार कुशवाहा, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. भावना सिंह, डॉ. ज्योत्सना समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।