फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पटरी पर नहीं लौट पा रही बीएसएनल की नेटवर्क समस्या

पटरी पर नहीं लौट पा रही बीएसएनल की नेटवर्क समस्या

Wed, 06 Feb 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पटरी पर नहीं लौट पा रही बीएसएनल की नेटवर्क समस्या

विज्ञापन
सीतामढ़ी। पिछले एक सप्ताह से बेपटरी चल रहा बीएसएनएल का नेटवर्क मंगलवार तक दुरुस्त नहीं हो सका। इससे उपभोक्ताओं को मोबाइल और इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। मंगलवार को यूनियन बैंक की कोइरौना शाखा में सर्वर न रहने के कारण पूरे दिन काम नहीं हो सका।

पिछले लगभग छह माह से भी अधिक समय से बीएसएनएल का नेटवर्क आए दिन ठप हो जाता है। आरोप है कि बावजूद इसके विभाग उदासीन बना हुआ है। प्राइवेट कंपनियों से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा में कंपनी की हवा निकलती जा रही है। सरकारी क्षेत्र की दूर संचार कंपनी का पूरे देश मे नेटवर्क का जाल है, लेकिन बीएसएनएल के नेटवर्क की स्थिति लगातार गर्त में जा रही है। विभागीय अधिकारी एक ही रोना रोते है कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के चलते भूमिगत केबल कट जाती है, जिसके कारण तमाम दूरभाष केंद्र और मोबाइल बीटीएस फेल हो जाता है। ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से मोबाइल नेटवर्क में खराबी चल रही है। इससे जनपद के कई क्षेत्रों में संचार सेवाओं का बुरा हाल है। बैंकों में इंटरनेट सेवाएं बीएसएनएल की लीज लाइनों से चलती हैं। आए दिन ऑप्टिकल फाइबर केबल कटने से बैंकों की सेवाएं बाधित हो रहीं हैं। मंगलवार को यूनियन बैंक की कोइरौना शाखा का सर्वर फेल हो जाने से दिन भर काम बाधित रहा। इस बारे में बीएसएनएल के मंडल अभियंता भदोही डीएन उपाध्याय का कहना है कि संचार सेवाएं बेहतर ढंग से चल रही हैं। कभी कभी अस्थायी खराबी आ जाती है, जिसे कुछ ही देर में ठीक कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed