{"_id":"5c572d48bdec2273ed39b420","slug":"11549217096-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल जिला इकाई की रविवार को महादेव मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में नौ फरवरी को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला ने कहा कि नौ फरवरी को नई दिल्ली में संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया नए राजनीतिक दल का गठन करेंगे, जो हिंदू समाज की भावनाओं को ध्यान में रखकर कार्य करेगा।
कहा कि 2014 में भाजपा को जिस उद्देश्य से वोट दिया गया था वह पांच वर्ष में पूरी होती हुई नहीं दिखी। केंद्र की सरकार लक्ष्य से भटक चुकी है। कश्मीर से धारा 370 हटाने, समान नागरिक संहिता कानून लागू करने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण का मुद्दा छोड़ मुस्लिम तुष्टीकरण में लग गई।
बैठक में बताया गया कि नई दिल्ली में नौ फरवरी को नए राजनीतिक दल की घोषणा होगी। तय किया गया कि लोग आठ फरवरी को काशी विश्वनाथ ट्रेन से नई दिल्ली रवाना होंगे। बैठक में विनय कुमार यादव को किसान परिषद का जिलाध्यक्ष, मानिक चंद महाराज को जिला धर्माचार्य प्रमुख, ओमप्रकाश मिश्रा को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का जिलामंत्री, रमाकांत त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, सुशील कुमार श्रीवास्तव को परिषद का भदोही नगर मंत्री, महेश कुमार यादव को खमरिया का राष्ट्रीय बजरंग दल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्षता जयेश मिश्रा ने और संचालन संजय ने किया। जिला प्रभारी संतोष दुबे, पंचम राम जयसवाल, कौशल गुप्ता, दीपक बजरंगी, शिवम श्रीवास्तव, विष्णु साहू, संतोष मिश्रा, कौशल श्रीवास्तव, विनय बरनवाल, गिरीश सेठ आदि मौजूद रहे।