फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

Fri, 04 Jan 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भदोही, सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत घोसिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही विकास योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

मंडलायुक्त बैठक की अनुपालन आख्या उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी ने सीएमओ और खान निरीक्षक पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटाकर लगाई। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी कि तंबाकू निषेध एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सूचना अपने-अपने कार्यालयों की सूचना अंकित कराये। जल निगम के अधिकारी के सही रिपोर्ट न उपलब्ध कराने पर कड़ी फटकार लगाई। लोक निर्माण समीक्षा के दौरान गड्ढा मुक्ति कार्य में कुछ सड़कों की जांच कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने महिला हेल्पलाइन 181 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के साथ महिला पीड़ित लाभार्थियों का विभाग की योजनाओं से तत्काल लाभ दिलाने के निर्देश जिला प्रोवेशन अधिकारी को दिया। मनरेगा कार्य में भुगतान में देरी और जीओ टैगिंग में बेहद खराब प्रगति होने पर बीडीओ डीघ, औराई, भदोही को कड़ी फटाकर लगाई। डीएम ने विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान आईटीआई पिपरिस एवं राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय बीरमपुर निर्माण कार्य में लापरवाही पर यूपी सिडको के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया। कहा कि कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में चिकित्सकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। कहा कि जेनरिक दवाओं की उपलब्धता के बावजूद बाहर की दवा लिखी जा रही है। ऐसे डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने विशेष रूप से जनशिकायतों, किसान दिवस, जमीन से संबंधित विवादों, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, शिक्षकों की उपस्थिति, सड़कों को गड्ढ़ामुक्त, पारिवारिक लाभ योजना, फसल बीमा योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कार्पेट सिटी, बीडा, आदि प्रमुख विषयों पर अधिकारियो के कार्यों की अलग-अलग समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा, जिला चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, उद्योग महाप्रबंधक हरेंद्र प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed