फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को सौ नंबर

कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को सौ नंबर

Sat, 14 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को सौ नंबर
सूबे के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि कानून व्यवस्था के मसले पर प्रदेश सरकार को सौ में से सौ नंबर मिलने चाहिए। पिछली सपा सरकार में जहां अपराधियों को छुड़ाने के लिए गाड़ी पर सपा का झंडा लगाकर लोग थाने पहुंच जाते थे और अपराधियों को मुक्त करा लिया जाता था। ऐसा इस सरकार में नहीं है। वह शुक्रवार को क्षेत्र के नवधन गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए सरकार काम कर ही है। न्यायपालिका स्वतंत्र है। त्वरित न्याय मिले इसके लिए हम तो केवल मदद ही कर सकते हैं। कहा कि सरकार बनने के बाद शुरुआती दौर में थोड़ी मुश्किलें थीं, लेकिन सीएम की सख्ती और प्रशासन की चुस्ती-दुरुस्ती के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत में काफी सुधार आया है। गांव में न्यायालय स्थापित करने की योजना पर एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय न्याय मंत्री ने राज्यों के मंत्रियों की एक बैठक ली थी, जिसमें गरीबों को मुफ्त में न्याय दिलाने की योजना पर चर्चा हुई थी। हमारी सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट और हरिजनों के लिए 25 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा 100 एडिशनल स्तर के जिला जज और 300 ज्यूडिशियल जजों और मुंसिफ मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की योजना बनाई जा रही है। कहा कि मुख्यमंत्री ने परसों ही एडीजी स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर नवधन की ग्राम प्रधान मालती देवी, संजय उपाध्याय, विनय उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, ग्राम प्रधान चिंतामणि यादव, विकास, शिवप्रकाश , संजय , आलोक उपाध्याय, हृदयतोष उपाध्याय, ऊंज के प्रधान दशरथ यादव, मनीजर गुप्ता, शीतला प्रसाद गुप्ता, राममणि गुप्ता आदि मौजूद रहे। तकरीबन दो घंटे के प्रवास के बाद मंत्री रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed