{"_id":"59dfbec24f1c1b70548b7153","slug":"11507835586-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: 22 आरओ और 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: 22 आरओ और 4
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही प्रशासनिक तैयारी भी तेज हो गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अभी नहीं हुआ लेकिन चुनाव में लगने वाले रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर की सूची तैयार कर ली गई है। 22 आरओ और 48 एआरओ को चुनाव को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पंचस्थानीय निर्वाचन विभाग की ओर से खाका तैयार कर लिया गया है।
जिले की दो नगरपालिका और पांच नगर पंचायतों में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। इसकी अधिसूचना जल्द ही शासन की ओर से जारी हो सकती है, हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तैयारी शुरू को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोग के निर्देश पर प्रशासन की ओर से मतदान से लेकर मतगणना तक लगने वाले अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण के बाद अब 18 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन होगा। पूर्व की मतदाता सूची के अनुसार जिले के सभी नगर निकायों में करीब डेढ़ लाख मतदाता हैं। नए प्रकाशन के बाद यह आंकड़ा आठ से 10 हजार तक बढ़ सकता है। पंचस्थानीय निर्वाचन विभाग की ओर से 22 आरओ और 48 एआरओ की सूची बनाई गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी डीएस शुक्ला ने बताया कि पांच वार्ड पर एक आरओ लगाए जाएंगे, जो चुनाव को शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराएंगे।
चुनाव की घोषणा हो तो खर्च बचे
ज्ञानपुर। नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर कई दावेदारों के पसीने अभी से छूटने लगे हैं। चुनाव को जून - जुलाई तक ही कराना था लेकिन शासन की ओर से इसे आगे बढ़ा दिया गया। अध्यक्षी और सभासदी के लिए ताल ठोंक रहे दावेदार अप्रैल-मई में मतदाताओं को रिझाने के लिए हथकंडे अपनाए लेकिन घोषणा न होने से वह शांत हो गए। एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हुई लेकिन घोषणा नहीं हुई। बृहस्पतिवार को अध्यक्षी के एक दावेदार ने कहा कि सरकार जल्द घोषणा करे नहीं तो खर्च अधिक हो जाएगा।