{"_id":"59d3e3264f1c1b9f538b5993","slug":"11507058470-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के खिलाफ ब्राह्मण सभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के खिलाफ ब्राह्मण सभा का प्रदर्शन
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जंगीगंज (भदोही)।
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जंगीगंज बाजार में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार से आरक्षण की व्यवस्था बंद करने की मांग की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष अंबरीष तिवारी ने कहा कि देशभर में जातीय आरक्षण को खत्म किया जाए और आर्थिक आधार पर हर परिवार को आरक्षण दिया जाए। आरक्षण से सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं का शोषण हो रहा है। सरकार अविलंब इस पर ठोस निर्णय नहीं लेगी तो संगठन प्रदेश भर में आंदोलन करेगा। इस मौके पर तपन चौबे, रवि तिवारी, भरत मिश्रा, ज्योति मिश्रा, कमल तिवारी, अमित मिश्रा, सत्यम पांडेय, शुभम मिश्रा, विभम शुक्ला, अनुज पांडेय आदि रहे।