फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बूथों पर कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

बूथों पर कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 10 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
बूथों पर कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
ज्ञानपुर। लोकसभा के छठवें चरण के मतदान के लिए तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। उम्मीदवारों की फोटो से लेकर बूथवार ईवीएम को सेट किया जा चुका है। शनिवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी, जबकि शुक्रवार शाम पांच बजे से चुनावी शोर थम जाएगा। इसके बाद गुपचुप तरीके से प्रत्याशी अपना प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। छठवें चरण में भदोही समेत पूर्वांचल की अधिसंख्य सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। जिले की तीन विधानसभाओं के सात सौ मतदान केंद्रों की 1293 बूथों पर वोट डाला जाएगा। इसके लिए डेढ़ हजार से अधिक ईवीएम और वीवीपैट को तैयार कर लिया गया है। मतदान खत्म होने से 48 घंटे पूर्व शुक्रवार शाम पांच बजे को चुनाव प्रचार का शोरगुल भी थम जाएगा। शनिवार को सुबह आठ बजे से जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना हो जाएंगी। पीठासीन समेत तीन मतदान कार्मिक भी रवाना होंगे। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय, उप जिला निर्वाचन कार्यालय, एनआईसी कक्ष, जिला पंचायत कार्यालय में निर्वाचन से जुड़े कार्यों को पूरा करने में कर्मचारी लगे रहे। पोलिंग पार्टियां अपने साथ निर्वाचन से जुड़े बस्ता आदि लेकर भी जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। ईवीएम में उम्मीदवारों की फोटो आदि सेट किया जा चुका है। विधानसभा वार, बूथवार ईवीएम का रैंडमाईजेशन पहले ही किया जा चुका है। शनिवार को सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियों को जिला मुख्यालय परिसर से रवाना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनकी ड्यूटी निर्वाचन में लगी है वे अगर नहीं पहुंचेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed