{"_id":"5c548c2ebdec22736f4a793c","slug":"111549044782-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कहा ऐतिहासिक, विपक्ष ने कहा जुमलेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने कहा ऐतिहासिक, विपक्ष ने कहा जुमलेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मोदी सरकार के अंतरिम बजट को भाजपा ने जहां ऐतिहासिक बताया, वहीं विपक्षी दलों ने इसे जुमलेबाजी करार दिया। कहा कि यह सिर्फ चुनावी बजट है। इससे देश और देशवासियों का भला होने वाला नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहला बजट है, जिसमें किसानों और मजदूरों के हित को विशेषकर देखा गया। युवा, बेरोजगार, व्यापारी, मध्यम वर्ग सभी के लिए कुछ न कुछ सरकार ने किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार का यह चुनावी बजट है। किसानों को खाद, बीज सस्ता चाहिए। इससे उनका हित होने वाला नहीं है। यह थोड़े दिन की खुशी देने वाला बजट है। वोट पाने के लिए लोक लुभावना वादा किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि मोदी सरकार की यह आखिरी जुमलेबाजी है। साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया गया तो तीन महीने में सरकार क्या करेगी। किसानों और श्रमिकों को साढ़े चार साल पीड़ा दी गई। इससे युवा, व्यापारी, बहुसंख्यक किसी को कोई फायदा नहीं हुआ है। चुनावी बजट से भाजपा का कुछ नहीं होने वाला है। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम ने भी बजट को चुनावी कहा।