{"_id":"5c421dc8bdec22738813a514","slug":"111547836872-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वर्ष हज पे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वर्ष हज पे जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। जनपद से इस वर्ष हजयात्रा के लिए सभी 89 आवेदकों के आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं। गत दिनों लखनऊ में हुए कुरांदाजी मे भदोही जनपद को निर्धारित कोटे से कम आवेदक होने से सभी को यह सौभाग्य मिला। हलांकि हज कमेटी द्वारा इस बार जाईरीनों पर कुछ और बाध्यताएं लाद दिए जाने से खुद्दामे हज समिति के पदाधिकारियों में असंतोश व्याप्त है।
जानकारी हो कि गत वर्ष जिले से 129 जाईरीन पवित्र हजयात्रा पर गए थे। लेकिन इस वर्ष यात्रा पर जाने के लिए आवेदकों की संख्या काफी कम हो गई जिससे सभी आवेदकों को हज पर जाने का अवसर मिल गया। हलांकि खुद्दामे हज समिति के लोगों का कहना है कि हज कमेटी ने इस वर्ष हजयात्रियों के लिए कई बाध्यताएं बढ़ा दी है। समिति के महासचिव मौ.सुहैब आलम नदवी ने बताया कि इस बार सभी जाईरीनों को अपना एक्सरे और कंपलीट ब्लड काउंट टेस्ट (सीबीसी) भी कराकर भुगतान के साथ संलग्न करना होगा। ये दो चीजें पहले नहीं मांगी जाती थी।
मौलाना ने बताया कि सभी आवेदकों को 5 फरवरी तक हजयात्रा के खर्चे की पहली किश्त 81 हजार रुपये तक कमेटी को अदा कर देनी है। इस भुगतान की बैंक स्लिप के अलावा अन्य औपचारिक कागजातों को भी जमा करने के निर्देश हज कमेटी से लोगों को मिले हैं। लखनऊ में कुरांदाजी में शामिल हुए मौलाना के अलावा हज ट्रेनर हाजी आजाद खां
विज्ञापन
ने कहा कि कमेटी हजयात्रियों की छोटी छोटी समस्याएं बढ़ाती जा रही है। कहा कि खुद्दामे हज समिति ने इस संबंध में कमेटी से राबता करते हुए एक्सरे और सीबीसी टेस्ट की बाध्यता खत्म करने की मांग की है।