फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मकर संक्राति आज और कल, जमकर हुई खरीदारी

मकर संक्राति आज और कल, जमकर हुई खरीदारी

Sun, 13 Jan 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्राति आज और कल, जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मकर संक्राति मनाने की तैयारियां पूर्ण हो गई है। पर्व को मनाने के लिए नगर से लेकर देहात तक के लोगों ने रविवार को बाजार में तिल, चूड़ा, लाई, गुड़ इत्यादि सामानों की खरीदारी की।बच्चों ने पतंग आदि खरीदकर घरों में रख लिया। सोमवार और मंगलवार को दिन भर आसमान में भक्काटे की आवाज गूंजेगी। मकर संक्राति को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रही तैयारी शबाब पर रही।

आपसी भाईचारे एवं प्रेम के पर्व मकर संक्राति को लेकर वैसे सप्ताह भर से उत्साह चरम पर रहा। घरों पर पतंगबाजी से लेकर चूड़ा आदि का आनंद ले रहे हैं। वैसे मकर संक्राति कल मनाई जाएगी लेकिन पंचाग के अनुसार मंगलवार को भी लोग पर्व को मनाएंगे। त्यौहार के मद्देनजर ज्ञानपुर नगर, गोपीगंज, औराई, भदोही, जंगीगंज, सुरियावां, चौरी समेत अन्य बाजारों में लाई-चूड़ा, गट्ठा पतंग की लोगों ने खरीदारी की। ठंड के बाद भी दोपहर और शाम को दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। पिछले साल की तरह संक्रांति को लेकर इस बार भी लोगों में भ्रम है। कहीं तारीख के हिसाब से 14 जनवरी को मनाने की तैयारी चल रही है तो कहीं पंचांग को देखते हुए 15 जनवरी को मनाया डुहिया के पं. दीनानाथ शुक्ला ने कहा कि संक्रांति का पूर्ण योग मंगलवार को बन रहा है, सोमवार की रात दो बजकर 19 मिनट पर संक्रांति शुरू हो जाएगी। सुबह स्नान आदि करने के बाद लोग खिचड़ी खाकर पर्व मनाएंगे। उसके बाद दिन भर घरों पर बैठकर लोग लाई-चूड़ा सहित अन्य व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। गंगा में स्नान के बाद गरीब और अनाथ को काले तिल का लड्डू और कंबल वितरित करना शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed