{"_id":"5c0d6650bdec2241ad18b91b","slug":"111544382032-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनियां गांधी का जन्मदिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनियां गांधी का जन्मदिन मनाया
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। कांग्रेस ने रविवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मशाल टाकीज रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।
वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग की जीती जागती मिसाल हैं। वर्ष 2004 लोकसभा में यूपीए को बहुमत मिलने पर सहयोगी दलों ने सोनिया गांधी को सदन का नेता चुना था, लेकिन तब उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने की बात कह कर कुर्सी छोड़ दी थी। पूरे विश्व में इस बात के लिए उनकी प्रशंसा होती है। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि वे देश की महिलाओं, गरीबों, किसानो की उम्मीद हैं। गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वे सदैव काम करती रही हैं।
पीसीसी मसूद आलम ने कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को जिस तरह से अपनाया, वह देशवासियों के लिए एक मिसाल है। जन्मदिन समारोह में करमचंद बिंद, कमर मलिक, निजामुद्दीन मंसूरी, अरशद मलिक, स्वालेह अंसारी, शाहआलम, नूर आलम, मनोज गौतम, बद्री प्रसाद पटवा, दिनेश कुमार चौरसिया मौजूद रहे।