{"_id":"5c0d6648bdec2241ce726fb0","slug":"111544382024-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया का जन्मदिन
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में जोगीबीर महादेव मंदिर के समीप जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन वनवासी बस्ती में मनाया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने पार्टीजनों के साथ वनवासी बच्चों और महिलाओं को मिठाई बांटकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंची जिलाध्यक्ष ने वनवासी महिला और बच्चों के बीच सोनिया गांधी के जन्मदिन की खुशी साझा की। कहा कि सोनिया गांधी त्याग, तपस्या और ममता की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और कमजोर वर्गों के लिए हमेशा संघर्ष किया है। बताया कि बहुत ही कठिन समय में कांग्रेस की बागडोर संभाली और साहस, धैर्य के साथ पार्टी को राजनीति के शिखर पर पहुंचाया, जिससे सत्ता में पुन: कांग्रेस की वापसी हुई। पूरे देश में एक अलग तरह का गठबंधन बनाकर देश की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत की और प्रधानमंत्री का पद त्यागकर पूरे विश्व में सम्मान बनाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जगदीश पासी, उमापति मिश्र, सुरेश उपाध्याय, राजेश पांडेय, आशुतोष पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, अशोक मिश्र, गुलजारी उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, सुरेश सिंह, राजेंद्र मौर्य, निजाम, कन्हैया कुमार, अनुपम अग्रवाल, बालमुकुंद कसेरा, परवेज अली, गाजी अंसारी, चंपा देवी, कमलेश आदि मौजूद रहे।
-