{"_id":"5c0959cebdec2241436747e2","slug":"111544116686-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्मदाह करने जा रहे संत हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्मदाह करने जा रहे संत हिरासत में
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतामढ़ी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और परमहंस महराज की गिरफ्तारी के विरोध में ढांचा विध्वंस की बरसी पर आत्मदाह की धमकी देने वाले बारीपुर गांव निवासी हरिशंकर तिवारी उर्फ शांतानंद महराज को कोइरौना पुलिस ने बुधवार को आधी रात को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद थाने में ही शांतानंद महाराज ने प्रवचन शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर मसले पर पुलिस ने भले ही उन्हें हिरासत में ले रखा है, लेकिन संतों का प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। मंदिर निर्माण के प्रयास में लगे संतों को सरकार चाहे जितना परेशान करे, लेकिन राम जन्मभूमि पर रामलला का मंदिर बनकर रहेगा। परमहंस दास को जेल भेजकर सरकार ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। सरकार के रवैये से संत समाज हतोत्साहित नहीं होगा। कहा कि दिल्ली और लखनऊ के माननीयों को सद्बुद्धि आ जाए और अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण हो। ज्ञात हो कि शांतानंद महाराज सीतामढ़ी में मिट्टी लेने आए अयोध्या के परमहंस महराज के परम शिष्य हैं। परमहंस के तीन दिवसीय कार्यक्रमों के दौरान सीतामढ़ी में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन