फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आधुनिक एवं जैविक खेती करें किसान

आधुनिक एवं जैविक खेती करें किसान

Thu, 25 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
आधुनिक एवं जैविक खेती करें किसान
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के रामचंद्रपुर गांव में बुधवार को कृषि विभाग की ओर से जनपदीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की अनुदानित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक और जैविक खेती के माध्यम से मुनाफा बढ़ाने की सलाह दी गई। गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना चाहती है। इसके लिए बीज, उपकरण में 80 से 90 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है। किसान पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने किसानों को मृदा परीक्षण करने पर जोर दिया। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह और कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि सभी केंद्रों पर बीज आ चुका है। पंजीकृत किसान अनुदानित बीज प्राप्त कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी चौधरी ने कहा कि मसूर की खेती के लिए यह समय उपयुक्त है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेडी सिंह ने पशुओं के टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। अधिशासी अभियंता बिजली ने कहा कि विभाग की ओर से 18 घंटे बिजली दी जा रही है। उपभोक्ता विभागीय टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एक्सईएन नहर केएन जायसवाल ने कहा कि रबी सीजन में नहर 26 दिसंबर से चलाई जाएगी। उद्यान अधिकारी एसडी दूबे ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तो सहायक मत्स्य निदेशक पारस सिंह ने कहा कि 10 साल का पट्टा कराकर लाभार्थी मछली पालन करें। तालाब खुदाई के लिए उन्हें 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इस दौरान कृषक-वैज्ञानिक संवाद में सुमित्रा देवी, कृष्णकांत, बृजेेंद्रनाथ पटेल, मालती देवी, मोहन लाल, राम प्रसाद, विनय कुमार बिंद ुको सही उत्तर देने पर पुरस्कृत किया गया। गायक रामराज यादव ने गीतों के माध्यम से योजनाओं का बखान किया। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed