फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लोहिया के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ेगा देश

लोहिया के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ेगा देश

Sat, 24 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
लोहिया के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ेगा देश
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 108वीं जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही देश आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि लोहिया जी समाजवादी समतामूलक सामाजिक न्याय के पक्षधर थे। अन्याय के खिलाफ वह हमेशा संघर्ष करते रहे। वह स्वतंत्रता सेनानी के अलावा प्रखर चिंतक, निभ्रिक एवं बेबाक बोलने वाले थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश का भला कर सकते हैं। सभी ने संकल्प लिया कि क्रांतिकारी समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भी नमन किया। सपा नेता अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि लोहिया के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। पूर्व सांसद रामरति बिंद, रामयज्ञ पाल, सयुस जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने भी लोहिया को नमन किया। इस मौके पर धर्मराज मिश्र, विनोद यादव, नान्हक, धर्मेंद्र, घनश्याम गुप्ता, हृदय नारायण प्रजापति, श्यामधर, डबलू सिंह, कमलाशंकर महतो, वजीर आलम, हरिशंकर, दुखरन यादव, जिलाजीत पाल, सुभाष बंधु, लालचंद्र बिंद, धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed