फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सरकार पुरानी पेंसन व्यवस्था को करे बहाल

सरकार पुरानी पेंसन व्यवस्था को करे बहाल

Thu, 01 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सरकार पुरानी पेंसन व्यवस्था को करे बहाल
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम का 11 सूत्रीय मांग पत्र बुधवार को जिलाधिकारी को सौंपा। मांग पत्र में अप्रैल 2005 से समाप्त की गई पेंशन व्यवस्था को फिर से बहाल करने, पदोन्नति वेतनमान शिक्षकों को पदोन्नति तिथि से प्रदान करने की मांग की गई। इसके साथ ही मृतक आश्रितों की पहले शिक्षक पद पर नियुक्ति और बाद में प्रशिक्षित करने, कार्यरत मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को तत्काल प्रोन्नति देने, राज्य कर्मचारियों की भांति बेसिक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की गई है। साथ ही राष्ट्रपति, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त बेसिक शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की मांग भी की गई। शिक्षकों ने कहा कि बेसिक शिक्षकों को तीसरी पदोन्नति के तहत खंड शिक्षाधिकारी पद पर पदोन्नत करने की व्यवस्था हो या उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर जूनियर के शिक्षकों को एलटी ग्रेड का वेतनमान दिया जाए। इसी प्रकार बेसिक शिक्षकों को विधान परिषद निर्वाचन में मत देने का अधिकार संबंधी प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर निर्वाचन आयोग को भेजने की मांग की गई। मांग पत्र देने वालों में अखिलेश यादव, टीबी पाल, मानिक चंद यादव, विनोद बिंद, रमेश यादव, अजीत यादव, मनोज दूबे, इंद्रमणि यादव, सुभाष सरोज,नंदलाल गुप्ता, सूबेदार यादव, कमलेश शुक्ल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed