फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   निकाय चुनाव में 242 बूथों पर डाले जाएंगे वोट

निकाय चुनाव में 242 बूथों पर डाले जाएंगे वोट

Sun, 15 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में 242 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए जिले में 84 मतदान केंद्र और 242 बूथ बनाए गए हैं। करीब एक लाख 70 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 2012 की तुलना में मात्र तीन हजार अधिक वोटर बढ़े हैं। 18 अक्टूबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या तय हो जाएगी, हालांकि विभाग का मानना है कि 100 से 200 ही मतदाता और बढ़ेंगे।
निकाय चुनाव को लेकर सीटों का आरक्षण तय हो गया है। अधिसूचना जारी होने से पूर्व ही प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जिले में दो नगर पालिकाएं भदोही और गोपीगंज, जबकि पांच नगर पंचायतों ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, नई बाजार और सुरियावां मिलाकर सात नगर निकाय हैं। निकाय चुनाव में वार्ड के सभासद और नगर के अध्यक्षों के लिए वोटिंग होगी। पंचस्थानीय सहायक निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो मतदान के लिए 84 मतदान केंद्र और 242 बूथ बनाए गए हैं। एक लाख 70 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 2012 में मतदाताओं का यह आंकड़ा एक लाख 67 हजार था। पांच साल में मतदाताओं की संख्या केवल तीन हजार ही बढ़ी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी डीएस शुक्ला ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर तैयारी चल रही है। अधिसूचना जारी होने तक सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन



बीएलओ से साठगांठ कर हो रहा खेल
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव का आरक्षण तय होने के बाद संभावित प्रत्याशी अब बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची में खेल शुरू कर दिए हैं। प्रत्याशी औसतन 100 से लेकर 200 मतदाताओं को इधर से उधर करने की जुगत में लगे हैं। एक-एक नगर पंचायत और पालिका में बड़ी संख्या में फर्जी वोटरों को भी शामिल किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि बीएलओ को मिलाकर प्रत्याशी बोगस वोटरों को शामिल करवा रहे हैं। बोगस वोटर कई प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई संभावित प्रत्याशियों के अरमान टूटे
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव की तैयारियों में लगे कई दावेदारों और पूर्व अध्यक्षों का सपना आरक्षण तय होने के बाद चकनाचूर हो गया। टिकट के लिए हाथपांव मार रहे ऐसे नेताजी अब चुपचाप घर पर बैठ गए हैं। जिले की एक पालिका और दो नगर पंचायतों में बड़ा बदलाव होने से वहां के संभावित दावेदार अब अपने कारिंदों को लड़ाने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed