फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जिला पंचायत में वार्ड 21 से जीतीं ललिता

जिला पंचायत में वार्ड 21 से जीतीं ललिता

Tue, 04 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत में वार्ड 21 से जीतीं ललिता
पंचस्थानीय उप चुनाव
ज्ञानपुर/गोपीगंज (भदोही)। पंचस्थानीय उप चुनाव की मतगणना सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। जिला पंचायत के वार्ड 21 से ललिता शुक्ला ने रेखा सिंह को एकतरफा मुकाबले में तीन हजार से अधिक मतों से हराकर निर्वाचित हुईं। भाजपा प्रत्याशी गीता तिवारी तीसरे नंबर पर रहीं। प्रधानी में ज्ञानपुर ब्लॉक की रिक्त कसिदहां से अनिल कुमार, देवाजितपुर से ललिता और धनापुर उत्तरी से मजहबीन ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर प्रधान निर्वाचित हुईं। सुरियावां में एकमात्र अबरना गांव से मनोरमा उपाध्याय प्रधान चुनी गई। प्रत्याशियों की जीत के बाद समर्थकों और करीबियों ने अबीर-गुलाल लगाकर जशभन मनाया। निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक तो जिला पंचायत सदस्य ने जिला मुख्यालय पर प्रमाणपत्र लिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत उप चुनाव की ज्ञानपुर, सुरियावां और भदोही ब्लॉक में मतगणना शुरू हुई। चक्रवार हो रही मतगणना में जैसे-जैसे प्रत्याशी वोटों से बढ़ते समर्थकों का उत्साह भी चरम पर पहुंच जाता। दोपहर 12 बजे के बाद कुछ सीटों को छोड़कर ज्यादातर सीटों पर स्थिति साफ होने लगी। प्रधानी में सबसे कांटे की टक्कर देवाजितपुर में हुई। यहां पूर्व प्रधान की पत्नी को सिर्फ नौ वोटों से जीत मिली। जिला पंचायत के वार्ड 21 में पूर्व प्रधान ललिता शुक्ला ने तीन हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। ललिता को कुल 6576 वोट मिले। उन्होंने अपने करीबी रेखा सिंह को 3025 वोट से हराया। रेखा सिंह को 3551 जबकि गीता तिवारी को सिर्फ 1526 मत मिले। ललिता शुक्ला ने जिला मुख्यालय पर एडीएम हरिलाल यादव से प्रमाणपत्र लिया। प्रधानी की रिक्त देवाजितपुर सीट दो प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में पूर्व प्रधान की पत्नी ललिता देवी को 319 और रेनूदवी को 310 मत मिले। कांटे की लड़ाई में ललिता नौ वोटों से जीत गईं। धनापुर में पूर्व प्रधान इरशाद की पत्नी महजबीन को 420 और कन्हैया लाल को 377 मत मिले। कसिदहां में भी पूर्व प्रधान के पुत्र अनिल ने जीत हासिल की। अनिल कुमार को 1320 और रामआसरे को 975 मत प्राप्त हुए। ब्लॉक पर तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी, क्षेत्राधिकारी एस एस पांडेय, एआरओ नवीन कुमार श्रीवास्तव ने प्रमाणपत्र दिया। वार्ड 21 से ललिता शुक्ला की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान शशिचंद्र मिश्र ने कहा कि यह जीत पहले से ही तय थी। खुशी जताने वालों में ग्राम प्रधान कौलापुर रत्नेश मिश्र, पवन मालवीय, दीवाकर शुक्ला, राजेश परदेशी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ललिता ने संभाली रामलली की विरासत
ज्ञानपुर। मिर्जापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली मिश्र की विरासत आखिरकार ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के करीबी बुल्लारी शुक्ला की पत्नी एवं पूर्व प्रधान ललिता शुक्ला ने संभाल लिया। एमएलसी बनने के बाद रिक्त सीट पर हुए उप चुनाव में तीन प्रत्याशियों ने ताल ठोंका था। जिसमें ज्ञानपुर विधायक की संस्तुति पर ललिता शुक्ला चुनाव लड़ीं। इस सीट पर चुनावी विश्लेषकों ने भी पहले ही ललिता के नाम सीट कर दिया था। उनका मानना था कि राजनीतिक चाणक्य की चाल के आगे सभी नतमस्तक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुखी के लिए प्रियंका ठोकेंगी ताल
ज्ञानपुर। पंचस्थानीय चुनाव की मतगणना होने के बाद अब भदोही प्रमुखी को लेकर सियासत गर्म हो गई है। वार्ड 43 से निर्विरोध निर्वाचित प्रियंका सिंह पत्नी प्रशांत सिंह ने कहा कि प्रमुखी को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही उस पर निर्णय लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed