फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   11 lakh voters will elect village government

11 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

Mon, 28 Dec 2020 06:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
11 lakh voters will elect village government
ज्ञानपुर। जिले की 561 ग्राम पंचायतों में 11 लाख मतदाता गांव की सरकार बनाएंगे। प्रशासन की ओर से अनंतिम सूची रविवार देर शाम जारी कर दी गई। इसमें 1.16 लाख नए मतदाता बढ़े हैं। नौ लाख 85 हजार को मिलाकर अब जिले में कुल 11 लाख एक हजार वोटर हो गए हैं। मतदाताओं के नाम गड़बड़ी आदि को लेकर दावा-आपत्ति का समय दिया गया है। 22 जनवरी को अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत हर पांच साल पर चुनाव होता है। 2015 में पंचायत चुनाव होने के बाद 2020 में प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण चुनाव कुछ महीने टल गया। 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने पर प्रशासकों के हाथ में जिम्मेदारी सौंप दी गई। पंचायत चुनाव की तिथि भले तय नहीं हुई है, लेकिन तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतदाताओं की अनंतिम सूची जारी की गई। इससे जिले में कुल 11 लाख एक हजार मतदाता हो गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि अनंतिम सूची का प्रकाशन हो चुका है। 22 जनवरी को अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed