फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   11 expelled, including siblings of BJP MLA

भाजपा विधायक के भाई-भतीजों समेत 11 निष्कासित

Sun, 11 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
11 expelled, including siblings of BJP MLA
ज्ञानपुर (भदोही)। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने बागी बने पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई-भतीजों समेत 11 को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। जोरईं स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव और चुनाव प्रभारी संजय राय ने संयुक्त प्रेसवार्ता में जानकारी दी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जिले के 26 वार्डों से भाजपा के पांच से सात दावेदारों ने ताल ठोंकी थी, जिसमें एक-एक ही व्यक्ति को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। जिन्हें टिकट नहीं मिला वह बागी होकर चुनाव मैदान में आ गए। इसमें भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी, भतीजे चंद्रभूषण त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी संग विभूति तिवारी, कृष्णा सिंह, विकास तिवारी, विपिन दूबे, पप्पू सोनकर, राजन यादव, राजेंद्र पाल बघेल, शरद चंद्र पांडेय शामिल रहे। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव मैदान में उतरे ऐसे लोगों पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कड़ा निर्णय लिया। सभी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed