फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   11.96 lakh voters will decide the fate of the candidates

11.96 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला

Fri, 04 Mar 2022 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
11.96 lakh voters will decide the fate of the candidates
विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सात मार्च को जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू होगी और शाम छह बजे तक चलेगी। जिले के कुल 1375 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इस बार तीनों विधानसभा सीटों से भाग्य आजमाने वाले 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 11 लाख 96 हजार 852 मतदाता करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारी तेज कर दी गई है। इस बीच पांच मार्च की शाम से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उसके बाद प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर ही संपर्क कर सकेंगे। प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए कम समय बचा है। इस स्थिति में सभी राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

जिले की ज्ञानपुर सीट से चुनाव मैदान में कुल नौ प्रत्याशी हैं। इनके भाग्य का फैसला तीन लाख 90 हजार 531 मतदाता करेंगे। इसमें दो लाख 5 हजार 368 पुरुष और एक लाख 85 हजार 117 महिला मतदाता हैं। इनके अलावा 46 अन्य मतदाता भी मतदान करेंगे। इसी तरह भदोही विधानसभा क्षेत्र से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला चार लाख 28 हजार 912 मतदाता करने वाले हैं। यहां पुरुष दो लाख 28 हजार 214 व महिला मतदाता दो लाख छह सौ 59 हैं। इनके अलावा 39 अन्य मतदाता हैं। औराई विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां मतदाताओं की संख्या तीन लाख 77 हजार 409 है। इसमें पुरुष एक लाख 98 हजार 449 और एक लाख 78 हजार 894 महिला मतदाता हैं। यहां 21 अन्य मतदाता हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मतदान सात मार्च को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। इस बार 90 फीसदी के पार मतदान कराने के लिए जन-जन को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed