फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   103 couples met each other in mass marriage

Bhadohi News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 103 जोड़े

Tue, 14 Mar 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
103 couples met each other in mass marriage
ज्ञानपुर। गूंजती शहनाई के बीच ब्लॉकों में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 103 जोड़ों की शादी हुई। हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज से जोड़ों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। सभी जोड़ों को उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

ज्ञानपुर ब्लॉक परिसर सामूहिक विवाह के लिए सजाया गया था। सुबह 11 बजे से आचार्यों की देखरेख में 17 जोड़ों की शादी कराई गई। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ऐश्वर्य लक्ष्मी, बीडीओ बृजेश नारायण त्रिपाठी, एडीओ सत्येंद्र नारायण सिंह आदि रहे। सुरियावां ब्लॉक में कुल 20 जोड़ों की शादी कराई गई। विवाह को लेकर ब्लॉक परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। नव दंपती को शासन से मिलने वाले उपहार दिए गए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनिता गौतम, राजनाथ आदि रहे। अभोली ब्लॉक में 14, डीघ ब्लॉक में 20 और भदोही ब्लॉक में 12 जोड़ों की शादी कराई गई। इस मौके पर बीडीओ सुधाकर दुबे, अशोक कुमार सचान, नंद कुमार यादव आदि रहे। सामूहिक विवाह में आए ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों संग अधिकारियों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि छह बलॉक में कुल 103 जोड़ों की शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed