{"_id":"5cb37dd3bdec22140f0776b5","slug":"101555267027-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अंबेडकर की पद चिंहों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अंबेडकर की पद चिंहों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र समेत कई जगहों पर रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसमें उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।
ज्ञानपुर बीआरसी में आयोजित जयंती समारोह में खंड शिक्षाधिकारी केडी पांडेय ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर कई विषम परिस्थितियों को सहते हुए देश और समाज के उत्थान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं। इस दौरान बीआरसी से समरसता रैली निकाली गई। जिला समन्वयक राजकुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जो शीतल पाल तिराहा, राजा पार्क, दुर्गागंज त्रिमुहानी और प्रोफेसर कालोनी होते हुए बीआरसी में पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर विमल कुमार, सर्वेश कुमार, अर्चना, सविता, पाथव्रत त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, शंभूनाथ मिश्र, मानिक चंद्र, सुभाष चंद्र, संजय राय, जमाल अख्तर, रामलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
ज्ञानुपर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आदर्श पूर्व और माध्यमिक विद्यालय में भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। ज्ञानपुर नगर के शहीद पार्क में बनी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर बसपा नेताओं ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर उमाशंकर भारती, राजेश गौतम, अशोक कुुमार, पद्म भूषण आदि रहे। भिदीउरा गांव में डॉ. भीमवराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसमें पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर हमेशा गरीबों, कमजोर और असहायों की आवाज को उठाने के साथ उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
इस दौरान आए कलाकारों ने गीत के माध्यम से उनके जीवन चरित्र का वर्णन किया। इस मौके पर संजय पाठक, मुन्नीलाल, विजयशंकर तिवारी, गुलाबदास, अशोक कुमार, चंद्रजीत, सिकंदर, फौजदार पाल, कोमल सरोज, मुन्नर, बटेश्वर पाठक आदि रहे। गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्र स्थित पूर्व और माध्यमिक विद्यालयों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसके तहत ककराही पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कठौता प्राथमिक विद्यालय, कोइलरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय और जगन्नाथपुर समेत अन्य स्थानों पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर, मुकेश कुमार और ज्योति कुमारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
खमरिया में भाजयुमो जिलमंत्री संदीप कुमार मौर्या के नेतृत्व में डॉ. आंबेडकर का 128 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर कमलेश मौर्य, रवि वर्मा, विनय मौर्य, जयप्रकाश शुक्ल, विक्की बरनवाल, राजकुमार मोदनवाल, अमरेश गिरी, संजय विश्वकर्मा, मनोज मौर्य आदि रहे।