{"_id":"5c86a584bdec2214031bb3ea","slug":"101552328068-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनों का रूट बदला, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनों का रूट बदला, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। गर्मियों में मुंबई के लिए रेलवे आरक्षण टिकटों की मारा मारी शुरू हो चुकी है। ऐसी स्थिति में वाराणसी और लोकमान्य तिलक के बीच चलने वाली कापायनी एक्सप्रेस ट्रेन को 31 मार्च तक कैंट के बजाए मंडुवाडीह स्टेशन से तथा वाया जंघई न चल कर वाया ज्ञानपुर रोड से चलाई जाएगी। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि रेलवे ने इसकी पूर्ति के बारे में नहीं सोचा तो मुंबई के यात्रियों के लिए गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
गत दिनों रेलवे ने सूचना प्रसारित कर बताया कि 31 मार्च तक कामायनी एक्सप्रेस तथा छपरा और दुर्ग के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को मंडुवाडीह ट्रेन से चलाया जाएगा। यह क्रम 31 मार्च तक चलेगा। इतना ही नहीं टर्मिनल बदलने के साथ ही इसका रूट भी वाया ज्ञानपुर रोड कर दिए जाने से रेलयात्रियों की समस्या बढ़ गई है। ऐसा क्यों किया गया है यह स्पष्ट नहीं है लेकिन चर्चा है कि दोनों ट्रेनों को भविष्य में नवनिर्मित मंडुवाडीह टर्मिनल से चलाए जाने की योजना है। जिसकी व्यवस्था के लिए ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।