फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सभ्यता और संस्कृति समाज की सबसे बड़ी धरोहर

सभ्यता और संस्कृति समाज की सबसे बड़ी धरोहर

Wed, 23 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
सभ्यता और संस्कृति समाज की सबसे बड़ी धरोहर
ज्ञानपुर। उत्तम संस्कारों से ही मानवीय और आध्यात्मिक विकास हो सकता है। संस्कारों के अनुरूप ही मनुष्य अपना और समाज का चरित्र चित्रण करता है। इसलिए उत्तम संस्कार मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण के तीसरे दिन आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में यह बातें केएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कही।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसके तहत बुधवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को समाज, राष्ट्र और जाति के संस्कारों के बारे में विस्तार से बताया गया। राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. डीएन सिंह ने कहा की समाज और राष्ट्र के उदांत संस्कारों के पुंज का नाम संस्कृति है। रेंजर्स प्रभारी डॉ. रश्मि सिंह ने कहा की मनुष्य को सुसंस्कृत बनाने का विधान और विज्ञान ही संस्कृत है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रोवर्स प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि समाज और देश के सामाजिक और अध्यात्मिक विकास के लिए सांस्कृतिक संस्कारों का विकास बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान रोवर्स-रेंजर्स के छात्र-छात्राओं को बेडेन पवेल द्वारा निर्धारित छह कसरतों को नियमित करने, स्वास्थ्य के नियमों की जानकारी, प्राथमिक चिकित्सा एवं प्राथमिक सहायता बाक्स में रखे जाने वाली सामाग्रियों की जानकारी, हांथ और सीटी के संकेतों की जानकारी दी गई। इस मौके पर शीतला प्रसाद पांडेय, राधा त्रिपाठी, ऋतुराज श्रीवास्तव, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. सुमन गुप्ता, डॉ. प्रकाशचंद्र, डॉ. रमेशचंद्र, डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed