{"_id":"5bdb3f47bdec221c33788d0b","slug":"101541095239-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवापुरी को हराकर एससीसी क्लॅब बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवापुरी को हराकर एससीसी क्लॅब बना विजेता
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में चल रहे सद्भावना क्रिकेट कप के फाइनल में बृहस्पतिवार को एससीसी क्लब सुरियावां ने सेवापुरी को हराकर खिताब जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुरियावां क्रिकेट क्लॅब की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 204 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जयशंकर स्पोर्टिंग क्लब सेवापुरी की टीम 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मो. उमर रहे। जबकि मैन ऑफ द सीरीज हर्षित मिश्रा को दिया गया। प्रतियोगिता में बबलू यादव और रितिक अंपायर रहे। सलमान खुर्शीद और राजवीर ने कमेंट्री की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह और विशिष्ठ अतिथि जिला हॉकी संघ के सचिव राज कमल यादव ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मो. इसराइल, शिवाकांत ओझा, महेश यादव, राम कुमार यादव, रामराज, सुुुधीर गेढ़े, शिवम राय, प्रदीप मौर्य आदि रहे। संचालन आयोजक आरिफ अंसारी ने किया।
विज्ञापन