{"_id":"59d539604f1c1bd9538b5cdf","slug":"101507146080-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में चार गुना बढ़ा अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में चार गुना बढ़ा अपराध
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी (भदोही)।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राजेश यादव के पैतृक गांव दुगुना पहुंचा। परिवारवालों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि पार्टी हर समय उनके साथ खड़ी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष सहित चार वरिष्ठ नेताओं ने राजेश यादव की पत्नी मोनिका से अकेले में बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली, जिसकी रिपोर्ट बसपा प्रमुख मायावती को सौंपेंगे।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कहा कि राजेश यादव पर कायराना हमला हुआ है। दुख की इस घड़ी में बसपा राजेश के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो। विधान मंडल अध्यक्ष लालजी वर्मा ने कहा कि पिछली सरकार की अपेक्षा भाजपा शासन में अपराध चार गुना अधिक बढ़ गया है। सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। चारों ओर भय और अराजकता का माहौल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह से बात की। उन्होंने कहा कि युवा नेता की निर्मम हत्या की गई है। दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, कैलाशनाथ यादव, अशोक गौड़, सांसद मुनकाद अली, कमलाशंकर भारती, मुस्तफा सिद्दीकी, लल्लू राम गौतम, लल्लू राम गौतम, बैजनाथ गौतम, राम सनेही गौतम, मदन राम, हाकिम लाल बिंद, बदरे आलम अंसारी, अमरेंद्र बहादुर, अतहर अंसारी मौजूद रहे।