फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कारागार में विधिक साक्षरता शिविर

कारागार में विधिक साक्षरता शिविर

Sat, 19 Aug 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
कारागार में विधिक साक्षरता शिविर
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कैदियों को विधिक जानकारी दी गई। प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव परवेज अख्तर ने प्रत्येक बैरक का निरीक्षण करने के बाद एक-एक बंदी से व्यक्तिगत रूप से मिले। उन्होंने बंदियों से कहा कि उन्हें किसी मामले में अधिवक्ता की जरूरत हो या जमानत होने के बाद भी रिहा न हुए हों तो प्राधिकरण को सूचित करें। उन्हें विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। कारागार अधीक्षक को निर्देश दिया कि बंदियों की ओर से ऐसी शिकायत की जाती है तो वह प्राधिकरण को बताएं। कहा कि कारागार में निरुद्ध ऐसे दोषसिद्ध बंदियों का चयन कर सूची दें जिन्हें प्रशिक्षित किया जा सके। इस मौके पर जेलर विष्णु कुमार शुक्ला, दीपकनाथ समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed