{"_id":"65833a2dd0c47a44140fb295","slug":"100-roads-will-be-built-in-bhadohi-in-100-days-prepare-proposal-danish-azad-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-6918-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में 100 दिन में बनेगी 100 सड़कें, तैयार करें प्रस्ताव : दानिश आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में 100 दिन में बनेगी 100 सड़कें, तैयार करें प्रस्ताव : दानिश आजाद
Thu, 21 Dec 2023 12:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में 100 दिन में 100 सड़कें बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जैनू राम को इसको अविलंब प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने 16 योजनाओं में भदोही के प्रथम रैंक आने पर संबंधित अधिकारियों को बधाई भी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो योजनाएं टॉप बॉटम में है। अधिकारी उसे टॉप फाइव में लाने के लिए कार्य करें।
कहा कि पीएम और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिना भेदभाव, बिना भष्ट्राचार के योजनाएं धरातल पर साकार हो रही है। सभी योजनाएं समय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी हो। यह अधिकारियों की जिम्मेदारी होनी चाहिए। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की बातों और सुझावों को गंभीरता से सुनकर उसे निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने 70 फीसदी तक पूरी हो चुकी योजनाओं को 15 फरवरी तक हर हाल में पूरा करने की बात कही। वहीं 10 शिक्षकों को टैबलेट वितरित कर कहा कि टैबलेट के माध्यम से नये तरीके व स्टडी मटेरियल से छात्रों को पढ़ाएं। उन्होंने जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। कहा कि इसे समय से पूरा करें। इसके अलावा 151 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन विद्युत ट्रांसमिशन परियोजना को 28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्माणाधीन पानी टंकी को 15 फरवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं केएनपीजी काॅलेज के तैयार कृषि फैकल्टी को अविलम्ब शुरू करने के लिए पत्राचार करने की बात कही।
जनप्रतिनिधियों ने रखे अपने प्रस्ताव
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने प्रस्ताव रखे। जिसमें औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने डायलिसिस के 10 डायलिसिस बेड में से एक बेड हेपेटाइटिस बी मरीजों के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव रखा। वहीं राज्यसभा सांसद जया बच्चन की निधि से होने वाले वाले कार्यों की पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने जल जीवन मिशन से खराब सड़कों के मामले को उठाया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, अभोली ब्लाॅक प्रमुख प्रियंका बिन्द, ज्ञानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता सहित अन्य ने प्रभारी मंत्री से अपने-अपने कार्य क्षेत्रों की समस्याओं को रखा। जिस पर उन्होंने गंभीरता से निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने कानून व्यवस्था संबंधी बिंदुओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। बैठक में एडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, एएसपी राजेश भारती, बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह, डीपीआरओ राकेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।