फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10 teams formed to investigate antibodies

एंटीबाडी की जांच के लिए 10 टीमें गठित

Wed, 02 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
10 teams formed to investigate antibodies
जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति के शरीर में एंटीबाडी की जांच के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पांच सदस्यों की 10 टीमें गठित की गई है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एंटीबाडी की जांच के लिए रक्त का नमूना लिया जाएगा। चार जून से यह अभियान शुरू होगा। 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 43 उपस्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए 1320 आशा, 454 एएनएम को लगाया गया है। एक टीम एक दिन में 24 व्यक्तियों का सैंपल लेगी। उसके बाद वह अपने नजदीक के केंद्र पर जमा करेगी। अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए बुधवार को आनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया कि अभियान के दौरान टीम को कोविड नियमों का पालन भी करना रहेगा। एक व्यक्ति का सैंपल नेने के बाद हाथों को सैनिटाइज और मास्क को बदलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed