फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1 to August 14 will be the SP's cycle tour

1 से 14 अगस्त के बीच चलेगी सपा की साइकल यात्रा

Fri, 24 Jul 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 24 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
1 to August 14 will be the SP's cycle tour
 राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिलों के प्रभारी.मंत्री संगठन के सेक्टर प्रभारी, सह प्रभारी समेत बूथ अध्यक्षों के क्रियाकलापों की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


 गुरूवार को होटल अर्शनाल में बैठक में  
प्रर्वेक्षक रमदुलार राजभर, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उनकी जमकर प्रसंशा की। कहा कि इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत ही हम जनता के बीच पहूंच बना रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जनघ जन को अवगत कराएं।
बैठक कीअध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में कुल 26 सेक्टरों में 402 बूथ हैं।

उन्होंने बारी बारी से सभी सेक्टर प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची पढ़ी और उनके सेक्टर के संबंध में पूछताछ की। उपस्थित प्रभारियों से उनके सेक्टर के बारे में भी जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पर्यवेक्षक ने कहा कि आगामी 1 अगस्त से 14 अगस्त तक गांव गांव साईकल यात्रा निकाली जानी है। यह कार्यक्रम हमारे सेक्टर और बूथ इकाईयों पर केंद्रित होगी। इसमें आप सभी लोगों को कुछ कर दिखाने का अवसर होगा।

जिसपर सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की नजर होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ की मेहनत और ईमानदारी की प्रशंसा की और गांवों में पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों का बखान करने का आह्वान किया।

बैठक में ही साईकल यात्रा के रूट का भी निर्धारण किया गया और कहा गया इसकी सफलता के लिए सभी लोगों को अपनी पूरी ताकत झोंकनी है।

 बैठक की अध्यक्षता विस अध्यक्ष नान्हक यादव ने की। विधायक जाहिद बेग, एडवोकेट विकास यादव, दिलीप गुप्ता, हसनैन अंसारी, एडवोकेट शोभनाथ यादव, रामजस यादव, सोहन पाल, अलीशेर खां, सुरेंद्र नाथ यादव, देवा जयसवाल, जावेद अंसारी, प्रमोद यादव, हरगेन यादव, रमाशंकर यादव, संतोष यादव, नुरैन खां, महेंद्र यादव, रऊफ हाशमी, जटाशंकर मौर्य, धर्मराज बिंद लालजी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed