फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.74 crores to install solar water coolers in 11 wards

1.74 करोड़ से 11 वार्डो में लगेंगे सोलर वॉटर कूलर

Tue, 08 Nov 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
1.74 crores to install solar water coolers in 11 wards
ज्ञानपुर। नगर के सभी 11 वार्डो में पौने दो करोड़ से सोलर वाटर कूलर लगाए जाएंगे। शुद्ध एवं शीतल पेयजल के लिए नगर पंचायत ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसकी सौगात जल्द ही लोगों को मिल सकती है। जिला मुख्यालय से सटे नगर पंचायत ज्ञानपुर में 11 वार्ड हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी स्थापित है, लेकिन गर्मी में ठंडे पानी के लिए आम जन को परेशान होना पड़ता है। इसलिए नगर पंचायत की ओर से 2022-23 की कार्ययोजना में 22 सोलर वाटर कूलर स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद सभी वार्डों में बोरिंग कर सबर्मिसबल लगाया जाएगा। पांच हजार लीटर क्षमता की टंकी बनगी। उसकी देखरेख के लिए कर्मचारी की तैनाती होगी।
विज्ञापन

सोलर वाटर कूलर काम का अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में किया जाएगा। एक वार्ड में 15 लाख 83 हजार 680 रुपये की लागत से वाटर कूलर लगाया जाएगा। इस तरह से सभी वार्डों में एक करोड़ 74 लाख 20 हजार 480 रुपये से वाटर कूलर स्थापित किया जाएगा। इससे नगर पंचायत ज्ञानपुर क्षेत्र के लगभग बारह हजार लोगों को सहूलियत होगी। ज्ञानपुर। नगर के 11 वार्डों में 22 सोलर चालित वाटर कूलर लगाने का प्रस्ताव बनाया गया है, इस पर काम चुनाव बाद ही होना है। दिसंबर में निकाय चुनाव संभावित है। ऐसे में चुनाव जीतने वाले सभासद इसका श्रेय लेने की कोशिश करेंगे। सोलर चालित वाटर कूलर का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। राजेंद्र कुमार दूबे, ईओ ज्ञानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed