फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1,260 students left the exam in painting and 136 in geography

चित्रकला में 1,260 और भूगोल में 136 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 29 Mar 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
1,260 students left the exam in painting and 136 in geography
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार ज्यादा सख्ती की गई है। जिले के सभी 90 परीक्षा केंद्रों को जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जोड़ा गया है। केंद्रों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए सहित चार टीमें अलग-अलग इलाकों में भ्रमण कर रही हैं। सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला और इंटरमीडिएट की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1,260 विद्यार्थियों ने चित्रकला तथा 136 ने भूगोल विषय की परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार इस बार कुल 183 स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 50 हजार विद्यार्थियों के लिए 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रतिदिन विषय के अनुसार परीक्षा करायी जाती है। सोमवार को प्रथम पाली में परीक्षा शुरू हुई तो डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने किस्मत देवी मानिक लाल खरगापुर विद्यालय का निरीक्षण किया। चित्रकला और भूगोल दोनों विषय मिलाकर कई विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। हाईस्कूल चित्रकला में 1,260 और इंटरमीडिएट भूगोल में 136 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। चित्रकला में कुल 15,225 पंजीकृत थे। इनमें से 13,965 उपस्थित रहे। कुल 1,260 परीक्षार्थी में अनुपस्थित रहे। वहीं भूगोल की परीक्षा के लिए पंजीकृत 1,623 में से 1,487 विद्यार्थी उपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र की निगरानी ऑनलाइन की जा रही है। उड़न दस्ते में शामिल लोग भी केंद्रों पर औचक जांच कर रहे हैं। परिषद के निर्देशानुसार ही प्रश्नपत्र खोले जाते हैं। केंद्रों पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed