फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   beni is insane and does not know how to behave says samajvadi party

सपा का पलटवार, 'पागल हैं बेनी प्रसाद वर्मा'

Wed, 03 Jul 2013 04:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Jul 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
beni is insane and does not know how to behave says samajvadi party

केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और समाजवादी पार्टी की तकारार बढ़ती जा रही है। बुधवार को सपा नेता कमाल फारुकी ने बेनी प्रसाद वर्मा को पागल कह डाला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा पागल हैं और वे नहीं जानते कि कैसे व्यवहार करना चाहिए। गौरतलब है कि बेनी प्रसाद वर्मा ने मंगलवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुलायम तो प्रधानमंत्री निवास में झाड़ू लगाने लायक भी नहीं हैं।
विज्ञापन


'पीएम हाउस में झाड़ू लगाने लायक भी नहीं मुलायम'
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कमाल फारुकी ने कहा, 'बेनी जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह निहायत ही आपत्तिजनक है।'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विचार करना चाहिए कि ऐसे व्यक्ति को मंत्री पद पर रखे या नहीं।' फारुकी ने कहा कि बेनी जैसी भाषा बोल रहे हैं, सपा वैसी भाषा में जवाब नहीं दे सकती।

उन्होंने कहा कि बेनी पागल हैं और वे नहीं जानते की कैसे व्यवहार करना है।

क्या बोले थे बेनी

मंगलवार को फैजाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बेनी ने कहा, 'मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री के निवास पर झाड़ू देने वाले की नौकरी पाने की कोशिश करनी चाहिए।'

बेनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी 'झूठ और छल' पर आधारित पार्टी है। कांग्रेस इस दल को खत्म कर देगी।

इससे पहले भी बेनी प्रसाद, मुलायम सिंह पर कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह के आतंकियों से संबंध हैं। इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed