फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bees blitzed, over 50 injured

मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा घायल

Sat, 15 Mar 2014 04:00 PM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
bees blitzed, over 50 injured

सारनाथ में पुरातात्विक अवशेषों को देखने पहुंचा दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों का दल शुक्रवार को मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया। 50 से अधिक छात्र घायल हो गए। घूमने आए कई देशी-विदेशी पर्यटक भी निशाना बने।

विज्ञापन


दिल्ली यूनिवर्सिटी से 900 छात्रों का दल गुरुवार से वाराणसी भ्रमण पर है। यह दल पुरातात्विक अवशेषों को देखने शुक्रवार को सारनाथ पहुंचा। संग्रहालय, खंडहर देखने के बाद यह दल मूलगंध कुटी विहार स्थित मंदिर पहुंचा। उसके बंद होने पर यह दल खंडहर परिसर लौट आया।
विज्ञापन


यहां दोपहर के भोजन की तैयारी होने लगी। जैन मंदिर परिसर स्थित वट और नीम के पेड़ों के नीचे छात्र अलग-अलग समूह में जैसे ही भोजन करने बैठे, वैसे ही मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र अस्पताल में भर्ती

bees blitzed, over 50 injured

छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने रेनकोट, बोरे और प्लास्टिक ओढ़कर खुद को बचाने की कोशिश की। 12 से अधिक छात्रों ने पास स्थित पशुपति तावांग की दुकान में भागकर जान बचाई। तब तक स्थानीय लोगों ने जगह-जगह नीम की पत्ती, कागज आदि जलाकर धुआं किया।

तब तक पचास से अधिक छात्र और कई पर्यटक मधुमक्खियों के डंक से बेहाल हो चुके थे। प्रत्यक्षदर्शी चमन राजभर ने बताया कि तीन छात्रों को तो मधुमक्खियों ने पूरी तरह ढक लिया था। उन्हें गंभीर हालत में एक अस्पताल ले जाया गया। छात्रों के दल को शाम को ही ट्रेन से भोपाल रवाना होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed