{"_id":"5e1b5d5b8ebc3e87eb43e18d","slug":"yuvak-ki-hatya-basti-news-gkp3369663126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की हत्या,कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक की हत्या,कुएं में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक की हत्या, कुएं में मिला शव
गौर (बस्ती)। चार दिन पहले घर से लापता हुए क्षेत्र के डुहवा गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की रविवार सुबह गांव के पूरब कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान होने से परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस गांव के ही मुख्य आरोपी समेत दो व्यक्तियों पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के प्रयास की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश में जुट गई है।
डुहवा निवासी पप्पू (35) घर से बृहस्पतिवार शाम अचानक गायब हुआ। परिवार के लोग रात से ही ढूंढने लगे। दो दिन खोजबीन के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से गुहार की। शनिवार शाम शक के आधार पर गौर थाने की पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने पप्पू का शव कुएं में छिपाने की बात बताई। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से कुएं के अंदर से शव निकलवाया। तहरीर के आधार पर डुहवा के गुलाब व गोभिया गांव के गुलाम नामक युवक के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
कई तरह के शक
मृतक की पत्नी असरीना का कहना है कि किसी को भनक न लगने पाए, इसके लिए कुएं में ऊपर से पुआल डाल दिया गया था। दबी जुबान गांव में यह भी चर्चा है कि युवक जानवर खरीद कर बेचने का व्यापार करता था। शक है कि कहीं पैसे के लेनदेन में तो उसकी हत्या नहीं कर दी गई। विवेचना कर रहे एसआई जगन्नाथ यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला करंट से मौत का लग रहा है।