{"_id":"640a155bd48076833c06020a","slug":"yuth-awearness-in-employment-basti-news-c-7-1-79434-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रशिक्षित युवाओं को सेवा मित्र पोर्टल से मिल रहा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रशिक्षित युवाओं को सेवा मित्र पोर्टल से मिल रहा रोजगार
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हुनरमंद युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन विभाग, सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकरण करा रहा है। पोर्टल पर पंजीकृत कुशल युवाओं को उपभोक्ता घर बुलाकर सेवाएं ले सकते हैं। बस उन्हें टोल फ्री नंबर 155330 पर कॉल कर संबंधित सेवा के बारे में जानकारी देनी होगी। सेवामित्र पोर्टल, घर पर सेवा लेने का एक माध्यम है।
उपभोक्ता टोल फ्री नंबर या ऑनलाइन एप से बुंकिंग करके तकनीशियन को घरेलू सामानों की रिपेयरिंग के लिए घर बुला सकते हैं। इस सुविधा का लाभ ग्रामीण उपभोक्ता भी ले सकते हैं। जिला सेवा योजन अधिकारी अवघेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि अकाउंटेंट, बढ़ई, डॉक्टर, इंटीरियर डिजायनर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर, मोबाइल रिपेयरिंग, नर्सिंग, पेंटर, प्लंबर, प्रिंटिंग, आरओ सर्विस, टूर एंड ट्रेवेल्स, वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन आदि पंजीकरण करा सकते हैं।
अभी तक 18 प्रकार के वेंडरों ने पंजीकरण कराकर ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रहे हैं। 206 कुशल युवाओं ने पंजीकरण कराया है। पोर्टल पर औसतन पांच से छह बुकिंग प्रतिदिन मिल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सेवा मित्र पोर्टल पर प्रशिक्षित युवाओं का पंजीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई व कौशल विकास केंद्रों की मदद ली जा रही है। नेटवर्क को मजबूत बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन किया जा रहा है।
-मणिमोहन ओझा, सहायक निदेशक, सेवायोजन