फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth should take inspiration from the life of Swami Vivekananda

Basti News: स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें युवा

Sat, 05 Jul 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 05 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Youth should take inspiration from the life of Swami Vivekananda
बस्ती। चित्रांश क्लब ने शुक्रवार को कंपनीबाग के निकट एक स्कूल परिसर में स्वामी विवेकानंद को उनकी 123वीं पुण्यतिथि पर याद किया। क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, रत्नाकर श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, जी रहमान ने स्वामी विवेकानंद के योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को आध्यात्मिक रूप से जागृत किया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष प्रकाश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि जब भारत कई टुकड़ों में विभाजित था, भूखमरी, महामारी से देश के अनेक हिस्से प्रभावित थे, उस समय युवा संन्यासी ने देश को ऊर्जा देने के साथ ही शिकागो के भाषण से विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि अपने गुरु स्वामी रामकृष्ण के निधन के बाद विवेकानंद के जीवन में नया मोड़ आ गया। 25 वर्ष की अवस्था में उन्होंने गेरुआ वस्त्र पहन लिया, पैदल ही पूरे भारतवर्ष की यात्रा की। कार्यक्रम में अतुल श्रीवास्तव, दद्दुल, फूल कुमार, नरेंद्र कुमार, मुकेश यादव, अयाज खान, जूही गुप्ता, अंशिका, नेहा, शुभम आदि ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed