फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth killed in road accidents at three places, five injured

तीन जगह सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल

Thu, 28 Apr 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accidents at three places, five injured
तीन जगह सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। क्षेत्र में बुधवार की रात अलग-अलग तीन जगहों पर मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार की मौत हो गई। बालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भेजा गया।
पहला हादसा छावनी थाने के रामजानकी मार्ग पर रात करीब दो बजे अमोढ़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास हुआ। बाइक सवार थाना क्षेत्र के सांड़पुर बेलवा निवासी विनय सिंह (23) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, गांव में युवक की चचेरी बहन की शादी थी। उसमें शामिल होने के बाद विनय सिंह विशेषरगंज के पास पूरेभूप स्थित मुर्गी फार्म पर जा रहे थे। अमोढ़ा कस्बे में किसी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के सामने की है। वहां हाईवे पार करते समय शंकरपुर निवासी 50 वर्षीय रंगबहादुर से विक्रमजोत जा रही एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। उस पर हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली निवासी 45 वर्षीय आज्ञाराम, उनकी पत्नी लखपता देवी व पुत्र रोहित के अलावा रंग बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पहुंच कर घायलों की मदद करते हुए स्थानीय छावनी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से एनएचआई एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा। वहां चिकित्सक ने रंग बहादुर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर पुल के पास हुआ। अचानक सामने छुट्टा जानवर आ जाने के कारण बाइक सवार दो लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के पटखापुर निवासी अनिल व सत्यम के रूप में हुई। चौकी प्रभारी घघौवा अजय सिंह ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को श्रीराम हॉस्पिटल अयोध्या भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed