फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth jumped from Amhat bridge in Kuano, missing

अमहट पुल से कुआनो में कूदा युवक, लापता

Sun, 01 Aug 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth jumped from Amhat bridge in Kuano, missing
अमहट पुल से कुआनो में कूदा युवक, लापता
विज्ञापन

बस्ती। शहर के दक्षिणी छोर से होकर निकली कुआनो नदी के अमहट घाट से शनिवार को करीब 2 बजे एक युवक ने छलांग लगा दी। पुलिस का जांच में सामने आया है कि नदी में छलांग लगाने वाला 38 वर्षीय युवक दिनेश कुमार आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। पारिवारिक कलह के चलते वह परेशान था। कुआनो नदी में कूदने से पहले उसने पिता को फोन भी किया था।

पिता उसे तलाशते हुए अमहट घाट पर पहुंचे। दिनेश के पिता काशी प्रसाद ने पुलिस को बताया कि फोन पर उसने कहा था कि मैंने अपनी साइकिल को अमहट घाट पर खड़ी कर दी है और अब मैं अगले जन्म में मिलूंगा। इसके बाद फोन कट गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि दिनेश की चार बेटियां हैं। सूचना पाकर कोतवाल शिवाकांत मिश्रा, चौकी प्रभारी सिविल लाइंस इंद्रभूषण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से घाट के आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चला सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed