{"_id":"6af38bc0ae64737a910d7d69","slug":"three-bighas-of-sugarcane-crop-were-burnt-when-stubble-was-set-on-fire-basti-news-c-207-1-bst1026-171444-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पराली जलाते समय आग से तीन बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पराली जलाते समय आग से तीन बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के तेनुवा गांव में पराली जलाते समय फैली आग की चपेट में आने से तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। तेनुवा गांव निवासी अवधेश पुत्र श्रीराम चौधरी की गन्ने की फसल खेत में खड़ी थी। आरोप है कि 10 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे बरतानिया गांव की महिला धान की पराली जला रही थीं। इसी दौरान आग फैलकर अवधेश के गन्ने के खेत तक पहुंच गई। देखते ही देखते करीब तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान अवधेश ने थाना प्रभारी लालगंज दिनेश चंद्र को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कराने और जिम्मेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। संवाद
आग से दो बीघा गन्ने की फसल नष्ट
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़गाएं गांव में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गन्ने के खेत में आग लग गई। करीब दो बीघा फसल जल गई। बड़गाएं गांव के सचिन वर्मा पुत्र रामसागर वर्मा के गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को चपेट में ले लिया। खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास करने के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मी दीपक यादव, गणेश शाह सहित अन्य कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब दो बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संवाद