फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth drowns while bathing in Manorama River; body recovered two hours later

Basti News: मनोरमा नदी में नहाते समय युवक डूबा, दो घंटे बाद मिला शव

Tue, 20 Oct 2026 03:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns while bathing in Manorama River; body recovered two hours later
हर्रैया। कस्बे में पुराने पुल के पास मनोरमा नदी के घाट पर सोमवार शाम नहाने गए 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गहरे पानी से शव बाहर निकाला। घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

कस्बे के मुरादीपुर निवासी महेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा प्रशांत सिंह अपनी मां द्रोपदी सिंह के साथ गांव में बने मकान में रहता था। उसकी मां स्वास्थ्य विभाग में नर्स हैं। सोमवार शाम करीब तीन बजे प्रशांत बाइक से पुराने पुल के पास मनोरमा नदी के घाट पर पहुंचा।
विज्ञापन

कुछ देर सीढ़ियों पर खड़े रहने के बाद उसने बाइक खड़ी की और कपड़े व चप्पल उतारकर नदी में छलांग लगा दी। नदी में पानी अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबकर लापता हो गया। घाट के आसपास मौजूद बच्चों ने जब युवक को डूबते देखा तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घाट पर खड़ी बाइक के आधार पर युवक की पहचान की गई और घटना की सूचना चेयरमैन कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चेयरमैन अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने युवक की तलाश के लिए उभाई गांव निवासी पूर्व प्रधान रामसागर को बुलाया। उन्होंने अपने दो साथियों शिव प्रसाद और रामगोपाल के साथ नदी में खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशांत को गहरे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed