{"_id":"6a664f545d3f80c94e07d1f5","slug":"youth-drowns-after-jumping-into-river-while-trying-to-catch-a-buffalo-basti-news-c-207-1-bst1006-163135-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कठिनाइयां नदी में डूबा 22 वर्षीय युवक, भैंस पकड़ने कूद गया था- शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कठिनाइयां नदी में डूबा 22 वर्षीय युवक, भैंस पकड़ने कूद गया था- शव बरामद
Sun, 26 Jul 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:47 PM IST
सार
क्षेत्र के मरवटिया आसरे के श्याम प्रकाश चौधरी (22) पुत्र श्री प्रकाश की भैंस रविवार की शाम को घारी से छुटकर भाग गई और मरवटिया आसरे की तरफ से बड़कुईया गांव की तरफ नदी पार करके जा रही थी। श्याम प्रकाश भी भैंस के पीछे दौड़ते हुए नदी में घुस गए और बीच में जाने पर डूबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
श्याम प्रकाश। (फाइल फोटो)
विस्तार
रुधौली थाना क्षेत्र के मरवटिया आसर गांव के दक्षिण स्थित कठिनाइयां नदी में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन व रुधौली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन
क्षेत्र के मरवटिया आसरे के श्याम प्रकाश चौधरी (22) पुत्र श्री प्रकाश की भैंस रविवार की शाम को घारी से छुटकर भाग गई और मरवटिया आसरे की तरफ से बड़कुईया गांव की तरफ नदी पार करके जा रही थी। श्याम प्रकाश भी भैंस के पीछे दौड़ते हुए नदी में घुस गए और बीच में जाने पर डूबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घंटों बाद जब श्याम प्रकाश घर नहीं लौटे तो पिता श्रीप्रकाश ने नदी के अगल-बगल खोजबीन किया। बेटे के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम ने नदी में घुसकर खोजबीन किया तो युवक का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नीरज सिंह ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन