फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth from Basti dies in Dubai, chaos in the house

Basti News: '14 माह पहले दुबई गया था, आना था घर- अब लाश आएगी' भाई के शब्द सुन सभी की आंखे हो गई नम

Wed, 28 Aug 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Aug 2024 02:40 AM IST
सार

संतोष कुमार मोदनवाल जून 2023 को रोजगार के लिए दुबई गया था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात्रि खाना खाकर संतोष कमरे में सोने चला गया। शनिवार को जब देर समय बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आया तो कंपनी में काम करने वाले जगाने कमरे में पहुंचे। जब  संतोष नहीं जगा तो आशंकावश अस्पताल ले गए। जहां पर मौजूद डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Youth from Basti dies in Dubai, chaos in the house
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बस्ती के वाल्टरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौंआमीर के एक युवक की आकस्मिक मौत दुबई में हो गई। युवक के मौसी के बेटे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। दुबई से शव लाने का परिवार के लोग इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मझौंआमीर निवासी 25 वर्षीय संतोष कुमार मोदनवाल जून 2023 को रोजगार के लिए दुबई गया था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात्रि खाना खाकर संतोष कमरे में सोने चला गया। शनिवार को जब देर समय बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आया तो कंपनी में काम करने वाले जगाने कमरे में पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी जब नहीं जगा तो आशंकावश अस्पताल ले गए। जहां पर मौजूद डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार व शनिवार को जब परिजनों से बात नहीं हुई तो परिजन दुबई में ही रह रहे संतोष के मौसी के बेटे को मैसेज कर बताया कि दो दिन हो गया, संतोष का कोई फोन नहीं आया। उसके बाद संतोष का पता लगाने सोमवार की सुबह मौसी का बेटा उसके कंपनी पर पहुंचा। पता चला कि दो दिन पहले ही संतोष की मौत हो गई हैं। संतोष के भाइयों को फोन कर घटना से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। संतोष की मां कांति देवी, भाई राम गोपाल, कृष्ण कुमार, राजकुमार, बहन सुलोचना व लक्ष्मी दहाड़े मार रोने लतीं। मां कांति देवी व भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सबसे बात हुई थी। भाई ने कहा कि 14 माह पहले दुबई गया था, जहां से उसे घर आना था और अब लाश आएगी, कहकर फफक कर रोने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed