{"_id":"6a1f2262b8c42a3c4f0fff27","slug":"youth-dies-in-bike-cycle-collision-chaos-at-home-basti-news-c-207-1-bst1006-159796-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक और साइकिल की भिड़ंत में युवक की मौत, घर पर मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक और साइकिल की भिड़ंत में युवक की मौत, घर पर मचा कोहराम
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बक्सई चौराहे के निकट सोमवार की देर शाम बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताज भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के बहेरिया निवासी राजेंद्र 36 वर्ष किसी काम से बाइक से वॉल्टरगंज से बस्ती की तरफ जा रहे थे। वह क्षेत्र के बक्सई चौराहे के निकट पहुंचे थे कि एक अज्ञात साइकिल सवार से उनकी भिड़ंत हो गई। वह अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोग सरकारी एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, साइकिल सवार का पता नहीं चल सका है। इधर मौत की खबर पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। पत्नी सीमा रोते-बिलखते बेहोश हो गई। बेटा रघुवीर, मां साबितरा देवी, बहन आशा, सिंगारी देवी, भाई पूर्ण माशी, धर्मेंद्र, हरिराम सहित पूरा परिवार सदमे में चला गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र मुम्बई में रहकर मिस्त्री का कार्य करते थे। पिछले अप्रैल महीने में वह अपने छोटे भाई धर्मेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। राजेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पुलिस ने अगले दिन मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। देर शाम बाराह क्षेत्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। घर पर पत्नी सीमा के साथ छह साल के बेटे रघुवीर को रोते हुए देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के भाई की तहरीर के पर अज्ञात के खिलाफ दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है।