{"_id":"66a96c06400097767b08a7e4","slug":"youth-dies-in-bike-collision-four-kanwariyas-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121360-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चार कांवड़िये घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चार कांवड़िये घायल
Wed, 31 Jul 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए कांवड़ियों से मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से बहस हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। फोरलेन पर हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली के पास कांवड़ियों की दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हादसे से गुस्साए कांवड़ियों से मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई।
जानकारी के अनुसार, गौर थानाक्षेत्र के जैतापुर निवासी नीरज और ऋषि चौहान कांवड़ लेकर पैदल बस्ती की तरफ आ रहे थे। रजौली गांव के पास उधर से ही आ रहे एक बाइक सवार से दोनों कांवड़ियों ने लिफ्ट मांगा। दोनों को बैठाकर युवक बाइक लेकर आ रहा था। कुछ ही दूर आने पर इधर से अयोध्या की तरफ जा रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
जिस पर बूधाकला खलीलाबाद निवासी रवि व आदर्श चौरसिया सवार थे। घटना में चारों कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि लिफ्ट देने वाले 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले लिया है। फौरी तौर पर पुलिस को मृतक की जेब से गुटखा की एक पुड़िया भर मिली है।