Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies from electric shock; family left devastated

Basti News: करंट से युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम

Tue, 17 Nov 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies from electric shock; family left devastated
वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के पंचमोहनी गांव में सोमवार शाम करीब चार बजे करंट लगने से 45 वर्षीय मोहम्मद जलील की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने घर के छज्जे से बोरा उतार रहे थे। इसी दौरान घर के अंदर से गुजरा बिजली का तार टूटकर उन पर गिर गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे मोहम्मद जलील को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी फातिमा और उनके पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहम्मद जलील अपने छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन

प्रधान सुशील तिवारी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया है। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड द्वितीय अनिल सिंह के अनुसार, जेई और अन्य स्टाफ मौके पर गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसा एलटी या नंगे तार से नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ࢾ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed